मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पुल से नीचे गिरी यात्री बस, 2 लोगों की मौत और 41 घायल

राष्ट्रीय

राजगढ़ : इंदौर से अशोकनगर जा रही बालाजी बस सर्विस की बस आगरा मुंबई हाईवे पर पचोर के पास देर रात नेशनल हाइवे क्रमांक 3 आगरा-मुंबई मार्ग पर पुलिया से नीचे जा गिरी। इस बस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए हैं।घायलों को शाजापुर और इंदौर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद बस में सवार लोगों के परिजनों ने पचोर, शाजापुर व इंदौर में अपनों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि आधी रात के बाद पचोर के नजदीक एक पुलिया से बस नीचे जा गिरी। बस जैसे ही पुलिया के समीप पहुंची तो अनियंत्रित हो गई । हादसा इतना भीषण था कि घटना में अशोकनगर निवासी हरिआम निवासी 30 साल व एक अन्य अज्ञात 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बस में 55 यात्री सवार थे, जिसमें से 41 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस के पुलिया में गिरने के साथ ही मौके पर ही चीख-पुकार व अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहां से निकलने वालों द्वारा मदद की गई पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पचोर की थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के बाद थानाप्रभारी ने ट्रैक्टर ट्रालियो से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे।