गोंडवाना एक्सप्रेस सहित 14 यात्री गाडिय़ां पूरी तरह रद्द, 7 आंशिक निरस्त
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नागपुर मंडल ने गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 (लाइन क्रमांक 5) पर इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य के कारण अप्रैल माह में 14 यात्री गाडिय़ों को पूरी तरह रद्द और 7 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने की घोषणा की है.
इसका असर एमपी के बैतूल स्टेशन से गुजरने वाली छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ेगा. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन की वर्तमान स्थिति जांचने की अपील की है.
5 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी. इसी तरह, ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक निरस्त रहेगी.
गोंडवाना एक्सप्रेस अप्रैल माह के इन दिनों में रहेगी निरस्त
इस अवधि में गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी. ट्रेन क्रमांकन 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन क्रमांक 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को निरस्त की गई है.
समता एक्सप्रेस भी इन बदलावों से अछूती नहीं रहेगी. ट्रेन क्रमांक 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी. इसके अलावा, ट्रेन क्रमांक 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को निरस्त की गई है.
