दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट में भीषण गर्मी के बीच एसी न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक एसी चलने का इंतजार करने पड़ा। विमान में यात्री परेशान दिखे और पत्रिकाओं से हवा करते नजर आए। स्पाइसजेट के यात्री ने बताया “मैं स्पाइसजेट से दिल्ली से दरभंगा की यात्रा कर रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद, एक घंटे तक एयर कंडीशनर (एसी) चालू नहीं किया गया। फ्लाइट के अंदर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तब एसी चालू की गई।”