पादरी ने यीशु को भगवान से बड़ा बताया,कैफे की आड़ में सभा का आयोजन, हिंदू संगठन के सदस्यों के विरोध करने पर विवाद
रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में स्थित डिवाईन कैफे को किराए में लेकर चंगाई सभा में धर्मांतरण और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर जमकर बवाल हुआ। दावा है कि चंगाई सभा में ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशू को भगवान से बडा बताया और प्रायवेट नौकरी दिलाने का वादा करके ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। सभा में बैठे हिंदू संगठन के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपियों ने विवाद किया। हिंदू संगठन के सदस्यों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, कि परीचित द्वारा जानकारी मिली थी, ईसाई समुदाय के सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, जैकब दास, श्रीकांत मनहर, उदय प्रसाद और उसके साथ धर्मांतरण कराने का काम करते है। इन दौरा कटोरा तालाब स्थित डिवाइन कैफे में सभा का आयोजन किया जाता है। इस सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए ब्रेन वॉश करते है। सूचना पर अपने साथियों के साथ सभा में बैठा। सभा में आरोपियों ने अपना परिचय दिया और बलौदा बाजार के जैकब दास द्वारा सभा आयोजित कराने की बात कही। सभा में आरोपियों ने क्रिश्चियन धर्म का प्रचार प्रसार करके उसे सबसे बडा धर्म बताया। धर्म अपनाने पर सरकारी नौकरी मिलने, ईलाज सुविधा मिलने और आर्थिक रुप से संपन्न होने की बात कही। आरोपियेां ने यीशू मसीह को भगवान से बडा बताया। भगवान का अपमान होते देखकर विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और गालियां दी।
योगेश बरिहा और उनके साथियों ने विवाद होता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुचते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों पर कार्रवाई पुलिस टीम कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ने धार्मिक विवाद होने और आरोपियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस तैनात की गई है।
