मुसीबत में घिरे पवन खेड़ा, दिल्ली और असम पुलिस ने दी घर पर दस्तक
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा बड़ी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं. दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार सुबह असम पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची. सूत्रों के अनुसार, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस टीम वहां पहुंची है.
