मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मल्लगढ़ा रोड के पास तेज रफ्तार बस और मजदूरों से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। इसमें 12 मजदूर और 4 यात्री शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुरैना से यात्रियों से भरी बस ग्वालियर की ओर आ रही थी। जबकि ट्रेन से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरे मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर मुरैना की ओर जा रहा था। मल्लगढ़ा रोड के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। इसके बाद बस पलट गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार, पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
कथित रूप से यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। यात्रियों ने बताया कि वह तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। मोड़ पर भी गति धीमी नहीं की। जिसके कारण यह हादसा हो गया।
#WATCH ग्वालियर, मध्य प्रदेश: हजीरा क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 16 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। (21.02) pic.twitter.com/5MFeOsgjDI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024