गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये 4 उपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ बनेंगे धन लाभ के योग

गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व देवशयनी एकादशी से शुरू होने वाले चातुर्मास में 29 जुलाई को पड़ेगा। गुरु का सीधा संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जो बुद्धि, ज्ञान, शिक्षकों और उच्च शिक्षा का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि जन्म कुंडली में बृहस्पति कमजोर है और इसकी वजह से आपके जीवन में कुछ समस्याएं आ रही हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन किए गए कुछ उपाय आपके लिए फलदायी हो सकते हैं। मुख्य रूप से जिन लोगों की नौकरी में परेशानियां आ रही हैं और बिना वजह धन हानि हो रही है तो ये उपाय जरूर आजमाएं।

वैदिक ज्योतिष में, बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है और उन्हें ज्ञान और धर्म का प्राक़तिक माना जाता है। अगर आप गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करेंगे और साथ में बृहस्पति की पूजा भी करेंगे तो आपके ऊपर सदैव विष्णु जी की कृपा बनी रहेगी। यही नहीं इस उपाय से आपके लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बनी बनेंगे। इस दिन विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं और विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

गुरु पूर्णिमा के दिन अगर आप अपने आराध्य का ध्यान करते हुए गुरु मंत्रों का जाप करेंगे तो आपके जीवन में शुभ लाभ के योग बनेंगे। मंत्रों का जाप करने से मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। इस दिन ॐ ब्रिं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपके जीवन में समृद्धि के योग बनेंगे।

अगर आप गुरु पूर्णिमा के दिन सत्य नारायण की कथा का आयोजन घर में करेंगे या खुद ही पाठ करेंगे तो जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकलने में मडसद मिल सकती है। यही नहीं यह एक ऐसा उपाय है जिससे आपके करियर में सफलता के साथ आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे।