केरू धाम में बाबा हनुमान चौहान करते हैं चमत्कार, यहां है हर बीमारी का इलाज !
दुनिया में मेडिकल साइंस तरक्की कर रहा है, रोबोटिक सर्जरी होने लगी है, तो वही भारत में आज भी भोपा-डपरी व पाखंड हावी होता जा रहा है. लोग आज भी उपचार के लिए अस्पताल की बजाय इन बाबाओं पर विश्वास करते हैं. जोधपुर के केरू धाम के बाबा हनुमान चौहान की, जो दावा करते है उनके पास जो भी मरीज आता है, उसको दो चार फेरी यानी चक्कर लगाने के बाद ठीक हो जाते है. जोधपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जैसलमेर हाइवे पर स्थित केरू गांव के पास केरूधाम है. साल 2017 तक जोधपुर शहर में लोगो का उपचार करने वाला हनुमान चौहान ने शहर से दुकान उठाकर गांव की ओर रूख कर दिया और केरूधाम के नाम से अपना नया ठिकाना बना दिया. बाबा की मानें तो यह कोई चमत्कार या ऊपर वाले की कृपा है, जो भी यहा आता है ठीक होकर जाता है. यहां केवल जोधपुर नहीं बल्कि मुम्बई गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से आ रहे थे, तो वही जोधपुर शहर, उदयपुर, सीकर, जालोर सहित अन्य जिलों के लोग भी वहा पहुंचे. बाबा हनुमान चौहान, जो सिर पर पगड़ी पहन गले में दुपट्टा डालकर हाथ में मोर पंख का एक डंडा लेकर झाड फूंक करते हैं. एक एक करके मरीज और पीड़ित उनके पास पहुंचते और बाबा उनके झाड़ा लगाते
मीडिया ऐसे किसी चमत्कार का विश्वास या दावा नहीं करता है.
