यहां मात्र 2 रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल, पचास रु में टंकी हो जाएगी फुल

जहां यूएस-ईरान वॉर की वजह से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत देखने को मिल रही है, वहीं एक ऐसा देश है, जिसपर इस वॉर का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. इस देश में आज भी पेट्रोल मात्र दो रुपए चौदह पैसे प्रति लीटर बिक रहा है. 2 अप्रैल को भी यहां पेट्रोल मात्र दो रुपए चौदह पैसे प्रति लीटर बिक रहा है. यानी मात्र पचास रुपए में आपकी कार की टंकी फुल हो जाती है. यह देश है उत्तरी अफ्रीका का लीबिया. लीबिया दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों में पहले स्थान पर है. वर्तमान में यहां पेट्रोल की कीमत लगभग 0.15 लीबियन दीनार प्रति लीटर है, जो अमेरिकी डॉलर में करीब 0.023 डॉलर यानी लगभग 2 रुपए प्रति लीटर बैठती है. यह कीमत सालों से लगभग स्थिर है. भले ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हों, लीबिया में आम नागरिक को इसका कोई बोझ नहीं झेलना पड़ रहा. इसकी मुख्य वजह है लीबिया के विशाल तेल भंडार. ये देश दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में शामिल है. यहां तेल उत्पादन बहुत ज्यादा है और सरकार भारी सब्सिडी देती है ताकि आम लोगों को सस्ता ईंधन मिल सके. लीबिया में पेट्रोल की कीमत इतनी कम रखी गई है कि यह नागरिकों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है.

लीबिया की राजनीतिक स्थिति काफी जटिल रही है. 2011 के बाद से यहां गृहयुद्ध, अस्थिरता और विभाजन देखा गया. फिर भी सरकार ने ईंधन सब्सिडी की नीति को नहीं बदला. इसे ‘नो पीस नो वॉर’ स्ट्रैटजी कहा जाता है. मतलब ना पूर्ण शांति है और ना पूर्ण युद्ध, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं जैसे सस्ता पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस नीति से सरकार जनसमर्थन बनाए रखने की कोशिश करती है. वैश्विक स्तर पर जब ईरान, वेनेजुएला जैसे देशों में भी ईंधन सस्ता है, तब लीबिया अभी भी सबसे सस्ता पेट्रोल उपलब्ध कराने में आगे है. ईरान में पेट्रोल करीब 2.5-3 रुपए लीटर है जबकि वेनेजुएला में भी बहुत कम, लेकिन लीबिया टॉप पर है.

लीबिया खुद तेल निर्यातक देश है. यहां का तेल उत्पादन घरेलू जरूरतों से ज्यादा है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर नहीं पड़ता. सरकार सब्सिडी के जरिए कीमतों को नियंत्रित रखती है. भले ही निर्यात पर असर पड़े, लेकिन आंतरिक खपत के लिए सस्ता ईंधन जारी रहता है. एक सामान्य कार की 50 लीटर टंकी को फुल करने में यहां सिर्फ 100-110 रुपए लगते हैं. भारत में जहां एक लीटर पेट्रोल 90-100 रुपए का है, वहीं लीबिया में इतना सस्ता मिलना भारतीयों के लिए सपने जैसा लगता है.