Petrol पर युद्ध की चोट! प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर महंगा, नॉर्मल के रेट में No Change

मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष और कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी. एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंश और अधिक माइलेज के लिए किया जाता है. HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर होगी. मुंबई में 115-120.30 रुपये प्रति लीटर होगा और चेन्‍नई में 112-117.30 रुपये प्रति लीटर होगी.

नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है और डीजल की कीमत ₹90.03 है. इसी तरह, चेन्‍न्ई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹100.80 है और डीजल के दाम ₹92.39 प्रति लीट है.

यह एक ऐसा पेट्रोल होता है, जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है. आमतोर पर यह नंबर 95 या उससे ऊपर का होता है. वहीं नॉर्मल पेट्रोल का ऑक्‍टेन नंबर 91 होता है. प्रीमियम पेट्रोल गाड़ियों के इंजन को ज्यादा स्मूथ और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह बड़े शहारों में लगभग हर पेट्रोल पंपों पर मिलता है, जिसे स्पोर्ट्स बाइक, कार, टर्बो इंजन वाली गाड़ियां और हाई-परफॉर्मेंस कार में डाला जाता है.