अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास विमान हादसे की कई कॉल आईं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।
Another new angle of Washington DC plane + military helicopter crash.
*** BREAKING NEWS***
Plane Crash as it was landing in DC after Collision w/Blackhawk Helicopter
– 60 passengers on the plane from Wichita + 4 flight staff
– 8:53pm DC time
– 3 on Blackhawk
– Plane is in the… pic.twitter.com/WxSVZpdWe5— ✞ Gabriel ✞ (@gabrielhaynes) January 30, 2025
पोटोमैक नदी में राहत और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों को भेजा गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि पानी में गिरे हुए लोगों की हालत गंभीर हो सकती है। वॉशिंगटन का तापमान इस समय लगभग शून्य डिग्री के आसपास है। ऐसे में पानी में गिरे लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया हो सकता है। इसीलिए रेस्क्यू टीम तेजी से काम कर रही है। अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों को ढूंढ़ने की कोशिशों में जुटी है।