PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला, इसकी खुशी चेहरों पर दिख रही…
PM नरेंद्र मोदी बुधवार को केरलम (केरल) दौरे पर हैं। वे बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से नौसैनिक अड्डे गए। फिर सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव में अखिल केरल धीवर सभा के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए। PM ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने का फैसला मलयाली लोगों के लिए खुशी का पल है। मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मलयाली संस्कृति के अनुसार इस खूबसूरत राज्य को उसका उचित नाम मिला है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोड शो भी किया। वे जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित करीब 300 मीटर लंबे रोड शो के दौरान उन्होंने कार की सनरूफ से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद PM ने ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री ने केरल में अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए अखिल केरल धीवर सभा ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है।
उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा।
