पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा

राष्ट्रीय

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा, मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है। मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था ; वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकातों और बातचीत को भी याद दिया और कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा ही सुलभ रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति धनखड़, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं। यहीं अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा गया है। थोड़ी देर पहले पीएम मोदी भी पहुंचे थे

बीजेपी के बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुआ कहा कि उनके जाने की वजह से आज पूरा देश दुखी है। संघ उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। एक विनम्र व्यक्ति रहे डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की राजनीति में शीर्ष का स्थान हासिल किया। अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। हम ईश्वर से उनको सद्गति देने की कामना करते हैं।