प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया है। कई मंत्रियों के विभागों को पहले की भांति रखा गया है। मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन गडकरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय था। लेकिन अब ये मंत्रालय टीडीपी के खाते में गया है। टीडीपी सांसद राममोहन नायडू को नई मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय दिया गया।
किसको कौन सा मंत्रालय मिला
नितिन गडकरी – सड़क और परिवहन मंत्रालय
एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्रालय
राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय
अमित शाह – गृह मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर – ऊर्जा मंत्रालय/ आवास और शहरी मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान – कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय
अजय टम्टा – सड़क परिवहन राज्यमंत्री
धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा विभाग
सर्वानंद सोनोवाल – पोर्ट शिपिंग
राम मोहन नायडू – सिविल एविएशन
अपूर्ण देवी – वीमेन चाइल्ड डेवलेपमेंट
गजेंद्र सिंह – संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
किरेज रिजूज – संसदीय कार्य मंत्रालय
भूपेंद्र यादव – पर्यावरण मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय
जेपी नड्डा – स्वास्थ्य मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया – पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय
हरदीप सिंह पूरी – पेट्रोलियम मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव – सूचना विभाग और रेल मंत्री