DGP-IG कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी…इंटरनल सिक्योरिटी पर मंथन, महिला सुरक्षा, आतंकवाद और विजन 2047 पर चर्चा

IIM नवा रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक सुबह से जारी है। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं टेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस कॉन्फ्रेंस के लिए छत्तीसगढ़ को चुना है। 2014 से अब तक यह कॉन्फ्रेंस देश के अलग-अलग राज्यों में 10 बार हो चुकी है, और छत्तीसगढ़ में यह 11वीं मीटिंग है। यह मीटिंग 28 से 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें नई सुरक्षा स्ट्रैटेजी बनाई जाएगी।

पूर्व DGP डीएम अवस्थी ने कहा कि इस मीटिंग में नक्सलवाद, आतंकवाद, ड्रग नेटवर्क और स्मगलिंग, बॉर्डर सिक्योरिटी और सांप्रदायिक तनाव जैसे कई अहम नेशनल सिक्योरिटी मुद्दों पर चर्चा होगी। उनके मुताबिक, देश की सिक्योरिटी पॉलिसी की दिशा तय करने में यह मीटिंग सबसे अहम मानी जा रही है। सभी राज्य अपने अहम सिक्योरिटी मुद्दों और चुनौतियों पर रिपोर्ट जमा करेंगे। इन इनपुट्स के आधार पर इंटरनल सिक्योरिटी की नई नींव रखी जाएगी, जिसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।