मुंबई में PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की हुई मुलाकात, करेंगे द्विपक्षीय बैठक

मुंबई के लोकभवन में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई.फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों का स्वागत किया. मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है और वह पहली बार मुंबई आए हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के एक साल बाद हो रही है.

इमैनुएल मैक्रों आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और फिर एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे. पीएम मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मुंबई के लोकभवन में द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनने की उम्मीद है. दोनों राष्ट्राध्यक्ष इंडो-पैसिफिक कोऑपरेशन सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स की एक सभा को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed