अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार रात निधन हो गया। उनकी मृत्यु 100 वर्ष की आयु में हुई। वे अब तक के सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्रपति थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जाताय है। पीएम मोदी ने जिमी के एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, “अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे एक महान दूरदर्शी राजनेता थे, उन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने में उनका योगदान एक स्थायी विरासत छोड़ गया है। उनके परिवार, दोस्तों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी जिमी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, “आज अमेरिका और विश्व ने एक उल्लेखनीय लीडर को खो दिया है। वह एक राजनेता और मानवतावादी थे और मैंने एक प्रिय मित्र को भी खो दिया। मैं 50 वर्षों से अधिक समय से उनको जानता हूं।” बाइडेन ने आगे कहा कि, “यह एक दुखद दिन है। लेकिन यह हमें बहुत सारी अच्छी यादें याद दिलाता है। आज अमेरिका और दुनिया ने एक उल्लेखनीय नेता को खो दिया है। वे एक राजनेता और मानवतावादी थे। मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया। जिमी कार्टर ने शब्दों से नहीं, बल्कि अपने कामों से जीवन जिया। उन्होंने न केवल अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में बीमारी को मिटाने के लिए काम किया। उन्होंने शांति स्थापित की, नागरिक अधिकारों, मानवाधिकारों को आगे बढ़ाया और दुनिया भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा दिया।”