PM मोदी ने 2,500 बच्चों से की ‘दिल की बात’, सत्य-साई में कर्तव्य ने सुनाई कविता…Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर नवा रायपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्तपाल का दौरा किया. जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल की बीमारी का इलाज करा चुके 2500 बच्चों से दिल की बात की. ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह आयोजित किया गया था.जिसमें जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक उपचार करा चुके 2500 बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी ने संवाद किया.इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की बधाई राज्यवासियों को दी. दिल की बीमारी का इलाज करा चुके बच्चे अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर काफी उत्साहित थे. इस दौरान बच्चों ने ऑपरेशन के पहले हो रही तकलीफ और ऑपरेशन के बाद होने वाले स्वास्थ्य सुधार के बारे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की.
नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बच्चों से की “दिल की बात”
जब भी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी बच्चों से मिलते हैं तो एक नई ऊर्जा देखने को मिलती है। बच्चों से संवाद के दौरान उनका स्नेह और प्रेम झलकता है। इस कार्यक्रम में… pic.twitter.com/lX6wPxXuf9
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 1, 2025
#WATCH | छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/6fhSYeORFS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025
