पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 20 मिनट में बोर्डिंग होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन करने वाले हैं. यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा. पीएम मोदी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे. दोपहर 12 बजे उद्घाटन होगा, उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. इस चरण में एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा. भविष्य में इसे और बड़ा बनाया जाएगा.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के न्यू दिल्ली सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) देबाशीष मिश्रा ने कहा, ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अब परिवहन, लॉजिस्टिक्स और यात्रियों का बड़ा केंद्र बन जाएगा. हमने यहां दो ब्रांच खोल दी हैं. एक एयरपोर्ट ऑफिस में और दूसरी कार्गो सेंटर में. इन दोनों जगहों पर एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और ई-लॉबी जैसी सुविधाएं हैं. यहां योनो ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हम यात्रियों और ग्राहकों की मदद 24 घंटे करेंगे.’