PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी “शांति शिखर” ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया, कहा – हम वही लोग हैं जो जीव में शिव को देखते हैं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां ब्रह्माकुमारी “शांति शिखर” ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव और पूरी कैबिनेट मौजूद हैं। ब्रह्माकुमारी आश्रम आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता। ब्रम्हकुमारी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। आज विशेष दिन है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 साल पूरे हुए हैं। मोदी ने कहा कि आज देश के कई और भी राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। राज्य के विकास में देश का विकास है। प्रधानमंत्री बनने के बाद, जब भी मैं दुनिया के विभिन्न देशों में गया हूं, मुझे हर जगह ब्रम्ह कुमारिस के लोग मिले हैं। इससे मुझे न केवल अपनेपन का अहसास होता है, बल्कि शक्ति का भी अनुभव होता है।
#WATCH | रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे यहां कहा जाता है, ‘आचारः परमो धर्म आचारः परमं तपः। आचारः परमं ज्ञानम् आचरात् किं न साध्यते’ अत: आचारण ही सबसे बड़ा धर्म है, आचरण ही सबसे बड़ा तप है और आचरण ही सबसे बड़ा ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो… pic.twitter.com/APTbRtkSTz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025
मोदी ने कहा कि आज देश के कई और भी राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। राज्य के विकास में देश का विकास है। मोदी ने कहा कि इसी मंत्र पर चलते हुए भारत को हम विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं। इस अहम यात्रा में ब्र्म्हकुमारी जैसी संस्थाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। मेरा सौभाग्य रहा है कि बीते कई दशकों से मैं जुड़ा हुआ हूं।
Speaking at the inauguration of ‘Shanti Shikhar’ of Brahma Kumaris in Nava Raipur Atal Nagar.@BrahmaKumaris https://t.co/ob4nnq0Elz
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
