PM मोदी बोले- भारत-रूस संबंध हर कसौटी पर खरे उतरे, भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह

पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच अटूट दोस्ती का केडिट पुतिन को दिया हैउन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने 25 साल पहले दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप की नींव रखी थीइस बीच मानवता को कई संकट देखने पड़े, लेकिन भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे की तरह बनी रही। हर कसौटी पर दोनों देशों के संबंध खरे उतरे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने 2030 तक आर्थिक सहयोग की रणनीति बनाई है। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हैदराबाद हाउस में मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति की हर कोशिश का समर्थन करता है।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर पुतिन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी