जेवर एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया निरीक्षण, योगी आदित्यनाथ भी साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन करने वाले हैं. यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा.नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत विकास और विरासत का संगम होगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक एरोट्रोपोलिस के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यहां एयर कार्गो की अत्याधुनिक सुविधा तैयार की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में बनने वाले और उगाए जाने वाले उत्पाद देश और दुनिया के हर कोने तक पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही करीब 40 एकड़ में विकसित हो रही सुविधाओं से युवाओं को हाई-स्किल जॉब्स मिलेंगी और एविएशन सेक्टर को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा.
भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास के रन-वे पर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश भर रहा नई उड़ान
एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रथम वैलिडेशन फ्लाइट की हुई सफल लैंडिंग#सशक्त_यूपी_सशक्त_भारत #BJP4UP #BJP4IND pic.twitter.com/OXAAiofRQQ
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 10, 2024
राम मोहन नायडू ने कहा कि पहले जेवर और आसपास के लोग रोजगार के लिए दिल्ली जाते थे, लेकिन अब हालात बदलेंगे. अब देश और दुनिया के लोग कामकाज के लिए जेवर आएंगे. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से ग्राउंड हैंडलिंग, मेंटेनेंस, सिक्योरिटी, रियल एस्टेट, होटल, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, लॉजिस्टिक्स और एग्रीकल्चर जैसे कई सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा केवल खास लोगों तक सीमित थी, लेकिन आज यह आम आदमी की यात्रा बन चुकी है. इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उड़ान योजना को जाता है. सरकार ने इस योजना को अगले 10 साल के लिए और मजबूत करने का फैसला लिया है, जिससे देश में एविएशन सेक्टर को और बढ़ावा मिलेगा.
