एशियन गेम्स हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय से मिलेगे पीएम मोदी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

खेल

पीएम मोदी आज एशियाड में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीटों से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। पीएम मोदी प्लेयर्स से दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से मिलेंगे। इवेंट में प्रधानमंत्री प्लेयर्स को बधाई देंगे और संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ खेल मंत्रालय के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। भारत ने इस साल 655 खिलाड़ियों को चीन एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भेजा था। इस साल भारत ने एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा 107 मेडल जीते। इससे पहले सबसे भारत को ज्यादा 70 मेडल 2018 एशियाड में आए थे।

टोक्यो ओलिंपिक्स के बाद प्लेयर्स के साथ किया था ब्रेकफास्ट
2021 में टोक्यो ओलिंपिक के बाद पीएम मोदी ने टोक्यो से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। पीएम ने खिलाड़ियों को अपने रेसिडेंस लोक कल्याण मार्ग में बुलाया था।

भारत ने एशियन गेम्स में एतेहासिक प्रदर्शन किया
एशियन गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार मेडल की सेंचुरी लगाई। देश ने 72 साल के एशियाड इतिहास में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और कुल 107 मेडल जीते। इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत ने 37 साल बाद मेडल टैली के टॉप-5 पोजिशन में भी फिनिश किया।

भारत को सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में
भारत को सबसे ज्यादा 29 मेडल एथलेटिक्स में मिले। इसमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं, भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड शूटिंग में जीते। शूटिंग में 7 गोल्ड आए।

22 खेलों में मेडल मिले, 10 में गोल्ड
भारत ने इस बार 22 खेलों में मेडल जीते, जिनमें से 10 में गोल्ड भी मिले। हॉकी, घुड़सवारी, टेनिस और बैडमिंटन में एक-एक गोल्ड मेडल मिला। कबड्डी और क्रिकेट में हमारी मेंस और विमेंस दोनों टीमों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्क्वॉश में भी 2 गोल्ड मेडल मिले। इनके साथ शूटिंग, एथलेटिक्स और आर्चरी में तो प्रदर्शन शानदार रहा ही।