प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला….

अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा है। रविवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत-नाइजीरिया के रिश्तों को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- ‘मैं नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मैं 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।’ प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। उन्होंने रविवार सुबह नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक की थी। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘नाइजीरिया में रह रहे 60 हजार से ज्यादा भारतीय दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी हैं। उन्हें संभाल कर रखने और देखभाल करने के लिए मैं नाइजीरिया का धन्यवाद करता हूं।’ सम्मान समारोह के बाद उन्होंने भारतीय डायसपोरा को संबोधित किया।

धानमंत्री ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा- ‘जब भारत ने पहली बार जी20 की अध्यक्षता संभाली, तो हमने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाने के लिए सब कुछ किया और भारत इसमें सफल रहा। मुझे खुशी है कि हर सदस्य जी20 देश ने भारत के कदम का समर्थन किया। जी20 का अतिथि सदस्य होने के नाते नाइजीरिया उस ऐतिहासिक पल का गवाह बना।’ पीएम ने नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों को जनवरी में भारत आने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपमें से बहुत से लोग भारत आते रहते है और त्योहारों में भी शामिल होते हैं। इसके लिए आपके परिवार के सदस्य आपको फोन करके न्योता भी देते हैं। मैं भी आपके परिवार का सदस्य हूं। इसलिए मैं भी आपको एक न्योता देना चाहता हूं।

पीएम ने कहा कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस बार यह प्रवासी दिवस जगन्नाथ में होने वाला है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ भी होने वाला है। आप इस दौरान भारत आएं और अपने नाइजीरियन दोस्तों को भी साथ लाएं। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को अयोध्या और काशी आने का न्योता भी दिया।