प्रधानमंत्री मोदी अपने 2 दिवसीय रूस दौरे के बाद मंगलवार देर रात को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। होटल पहुंचने पर उन्होंने भारतवंशियों से मुलाकात की। यहां उनके स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्टेट डिनर के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने पहुंचे। बुधवार 10 जुलाई को दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा होगी। वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बेले से भी मुलाकात करेंगे। वे वियना में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री का ये दौरा दो दिन का है। मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं।
#BreakingNews: रूस से ऑस्ट्रिया पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर बेलेन से करेंगे बातचीत..भारत-ऑस्ट्रिया CEO बैठक में होंगे शामिल
Watch : https://t.co/456WzaUL9q#Austria #PMModi #AlexanderVanderBellen #PMModiRussiaVisit #Bharat24Digital @narendramodi @BJP4India @PMOIndia… pic.twitter.com/iRXjivWzDk
— Bharat 24 – Vision Of New India (@Bharat24Liv) July 10, 2024
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे होंगे। वहीं भारत-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज को और भी रफ्तार मिलने की संभावना है। स्टार्टअप ब्रिज को इसी साल फरवरी में दोनों देशों ने ऑस्ट्रिया के श्रम और अर्थव्यवस्था मंत्री मार्टिन मार्टिन कोचर की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में शुरू किया था। इसका उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रिया के बीच स्टार्टअप्स को लेकर ज्ञान और सहयोग को साझा करना है।
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे PM मोदी।
वंदे मातरम की धुन के साथ हुआ PM मोदी का स्वागत।
41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया गए हैं। pic.twitter.com/gDSU3QyMkY
— K R T विश्वगुरु (@KailasSanatani) July 10, 2024