साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा संपन्न कर दिल्ली लौटे पीएम नरेंद्र मोदी

PM मोदी पांच दिन का विदेश दौरा पूरा करके आज गुरुवार को भारत लौट आए हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले 15-16 जून को साइप्रस में रहे। फिर 17 जून को कनाडा पहुंचे, 18 जून को G7 समिट में हिस्सा लिया। फिर क्रोएशिया गए। बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में मंत्र पढ़े गए और भारतीय नृत्य पेश किया गया। इसके बाद PM मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। PM मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत की। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।