सहारनपुर में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, थोड़ी देर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो शुरू हो गया है. रोड शो के बाद पीएम दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. नवनिर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे में विशेष रूप से जंगली जानवरों ध्यान में रखते हुए बनाए गए वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में हाल ही में वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही की झलक देखी गई.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस रावत कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के नामकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मांग करते हुए कहा, इस एक्सप्रेस-वे का नाम बी.आर आंबेडकर के नाम पर रखा जाए जो आंबेडकर जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद देहरादून शहर में ट्रैफिक, जाम और यातायात की परेशानियां बढ़ने की आशंकाएं हैं. उनका कहना है कि इसका सीधा असर आम जनजीवन और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा.

उन्होंने चिंता जताई कि इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा, क्योंकि गाड़ियों की धीमी आवाजाही से किराए बढ़ने की संभावनाएं हैं. कांग्रेस नेता ने अंत में सरकार से जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की है.