5 बजे पीएम मोदी को होना था संबोधन, विपक्ष के हंगामे के बाद कल तक के लिए लोकसभा स्थगित
लोकसभा के बजट सत्र में आज भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन को संबोधित करना था लेकिन विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो गई. राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई. स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने कार्यवाही को कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया.
