व्हीलचेयर पर बैठीं प्रतीका रावल को PM मोदी ने सर्व किया खाना, दिल छू लेगा… Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने महिला खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंजर्ड प्रतीका रावल को खुद खाना सर्व किया. प्रधानमंत्री मोदी ने जब देखा कि घायल खिलाड़ी प्रतीका रावल, जो व्हीलचेयर पर बैठी थीं, उनके पास खाने की थाली नहीं थी. तो प्रधानमंत्री ने तुरंत खुद पहल की और वे सर्विंग एरिया तक गए, खाना उठाया और खुद जाकर प्रतीका को परोसा. इस क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का खिलाड़ियों के प्रति मानवीय जुड़ाव और विनम्रता साफ झलक रही थी.
प्रतिका रावल चोट के कारण व्हीलचेयर पर सवार होकर पहुँचीं।
पीएम मोदी ने देखा कि वह खुद खाना नहीं ले पा रही थीं—उन्होंने पूछा कि उन्हें क्या पसंद है और व्यक्तिगत रूप से उन्हें परोसा।
मोदी जी को इस उदारता के लिए पसंद करते हैं pic.twitter.com/wxrudRFNuR— pardeep jakhar (@jakharpardeep) November 6, 2025
प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह में विश्व कप विजेता टीम के साथ मुख्य कोच अमोल मजूमदार और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास भी मौजूद थे. यह मुलाकात न केवल औपचारिक सम्मान का अवसर थी, बल्कि टीम और प्रधानमंत्री के बीच व्यक्तिगत कहानियों और अनुभवों के साझा होने का भी मौका बनी. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे याद है जब हम 2017 में आपसे मिले थे. उस समय हम ट्रॉफी लेकर नहीं आए थे. लेकिन इस बार, जिस चीज़ के लिए हमने इतने सालों से मेहनत की है, उसे लेकर आना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है.’
कार्यक्रम में कई हल्के-फुल्के पल भी रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा से उनके हनुमान टैटू के बारे में पूछा, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था. वहीं, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हरलीन देओल ने मज़ाकिया अंदाज़ में प्रधानमंत्री से उनका स्किनकेयर रूटीन पूछ लिया, जिस पर मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया.
