ईरान जंग पर आज राज्यसभा में बोलेंगे PM मोदी, 2 बजे संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईरान जंग को लेकर राज्यसभा में बोलेंगे. पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन दो बजे से होना है. पीएम मोदी ने एक दिन पहले इसी मुद्दे पर लोकसभा में बयान दिया था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि हालात खराब हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है. पीएम मोदी ने लोकसभा में हालात से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों के संबंध में भी सदन को जानकारी दी थी.

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि असम के सांसद प्रद्योत बोरदोलोई ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. मैंने उनना त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है. इससे पहले, स्पीकर ने कहा कि कुछ सदस्यों की ओर से विभिन्न विषयों पर स्थगन प्रस्ताव के नोटिस प्राप्त हुए हैं. इनमें से किसी भी नोटिस को मंजूरी नहीं दी है.