PM मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। पीएम ने सुबह 11 बजे मंड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। कुछ देर में लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ‘सौंदर्य लहरी एंड शिव महिम्न स्तोत्रम’ नाम की किताब भी जारी की। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, पूज्य संत डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है। वे आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे। मंदिर को पारंपरिक द्रविड़ शैली में बनाया गया है और इसे उनके जीवन और विरासत को समर्पित स्मारक के रूप में तैयार किया गया है।

डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी सामाजिक सेवा के लिए देशभर में सम्मानित रहे। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित कीं। उनका मानना था कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उनकी शिक्षाओं ने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह मंदिर सिर्फ श्रद्धा का स्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र के तौर पर भी देखा जा रहा है।