‘आपसी विश्वास हमारी ताकत है, उम्मीद है विश्व शांति की ओर लौटेगा…’, पीएम मोदी ने किया पुतिन का वेलकम
राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. यहां दोनों नेता 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें दोनों के बीच ट्रेड और डिफेंस सहित कई मुद्दों पर बात होगी. इससे पहले पुतिन राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
