इंस्टा पर PM मोदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटें में 306 मिलियन व्यूज़, तोड़ा BTS और IShowSpeed की रिकॉर्ड

इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर व्यूज का महारिकॉर्ड बना दिया है. गुरुवार देर रात उनके द्वारा पोस्ट किए गए रील ने महज 24 घंटे में 306 मिलियन (30.6 करोड़ से अधिक) व्यूज हासिल कर लिया है. बताते चलें कि पीएम मोदी ने जेन-जी यूजर्स से कन्क्ट करने के लिए अगल दिन यानी कि शुक्रवार को भी देर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने पिछले वीडियो पर प्यार देने के लिए सबको धन्यवाद किया.

इससे पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील का रिकॉर्ड IShowSpeed और BTS के नाम था. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान IShowSpeed ने BTS के सभी सात सदस्यों से मुलाकात की थी. उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हुआ था. उसने 24 घंटे के भीतर 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज का विशाल आंकड़ा छूकर दुनिया को हैरान कर दिया था.

पीएम मोदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई एक रील ने स्पीड और बीटीएस के 300 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. पीएम मोदी की रील को अपलोड होते ही दुनियाभर के यूजर्स ने देखा, लाइक किया और जमकर शेयर किया. देखते ही देखते 24 घंटे के अंदर इस वीडियो ने 306 मिलियन (30.6 करोड़ से अधिक) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया.

एक तरफ जहां K-pop बैंड BTS की दीवानगी पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोलती है और IShowSpeed मौजूदा दौर के सबसे बड़े इंटरनेट क्रिएटर्स में से एक हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नया रिकॉर्ड यह साबित करता है कि उनकी वैश्विक पहुंच और फैन फॉलोइंग कितनी विशाल है. किसी भी राजनेता के लिए 24 घंटे में 30 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल करना न केवल अप्रत्याशित है, बल्कि डिजिटल युग में जन-जन तक पहुंच बनाने का एक अभूतपूर्व उदाहरण है