छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 7 थाना प्रभारी भी बदले गए, DGP ने जारी किया आदेश
रायपुर। पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश पर सात निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण भगत को जशपुर भेजा गया है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ निरीक्षक सतीश कुमार साहू का तबादला बिलासपुर किया गया है। इसी तरह सूरजपुर के निरीक्षक नसीमुद्दीन खान को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के निरीक्षक अजय कुमार साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक अमित कुमार बेरिया को अपराध अनुसंधान विभाग (अअवि), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं कांकेर के निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजापुर के निरीक्षक सुनील दुबे का तबादला कांकेर किया गया है।
उपनिरीक्षकों में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के गणेश यादव को सरगुजा, मुंगेली के अमित गुप्ता को सूरजपुर तथा रायगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक वीणा साहू को अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
