सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बधने वाले हैं। एक दिन पहले दोनों की शादी का डिजिटल कार्ड भी लीक हुआ, लेकिन दोनों ने इस पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की। अब एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने दोनों की शादी पर कंफर्मेशन दी है। पूनम ने कहा- उसने (सोनाक्षी) हमें बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है। मैं सोनाक्षी को तब से जानती हूं, जब वो छोटी सी थी। मैंने उसकी पूरी जर्नी देखी है। भगवान उसे खुश रखें। वो एक बहुत प्यारी लड़की है। मैं चाहती हूं कि वो बहुत खुश रहे, इसके लिए कामना करती हूं। पूनम ने जहीर इकबाल से सोनाक्षी को खुश रखने की गुजारिश भी की। उन्होंने कहा- जहीर प्लीज उसे खुश रखना। याद रखना वो बहुत प्यारी बच्ची है। हम सबके लिए बहुत अनमोल है।
