नितिन नबीन को मंच पर सौंपा गया निर्वाचन पत्र, कुछ देर में संभालेंगे पदभार, PM मोदी-शाह-राजनाथ मौजूद
भारतीय जनता पार्टी में नबीन अध्याय की शुरुआत हो गई है. वह अब से कुछ देर में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन का आज मंगलवार सुबह दिल्ली में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा और दर्शन करने का कार्यक्रम है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन ने सबसे पहले सुबह आठ बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, फिर उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगला साहिब में मत्था टेकने के बाद नितिन नबीन बीजेपी मुख्यालय के निकल गए हैं, जहां वह 11:30 बजे औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.
लाइव देखें: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व। https://t.co/Oet02DapT3
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है. उन्हें मंच पर निर्वाचन पत्र सौंपा गया है. बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और सम्मान किया गया. इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी अभिनंदन किया गया. आज नितिन नबीन औपचारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं. बीजेपी मुख्यालय में इसे लेकर उत्सव और राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहंच गए हैं. थोड़ी देर में नितिन नबीन बीजेपी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे. वह सभा को संबोधित भी करेंगे.
