UPSC टॉपर शक्ति दुबे को कहां मिली पहली पोस्टिंग, 21 नए IAS अधिकारियों को किन-किन जिलों में भेजा गया?
यूपीएससी सिविल सर्विसेज (UPSC CSE 2024) पास करने वाले आईएएस अधिकारियों की ट्रेनिंग के बाद अब उन्हें जिलों में फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है.उत्तर प्रदेश में UPSC CSE 2024 के 21 नए IAS अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया गया है. ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से ट्रेनिंग पूरी करके अब जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे.17 अप्रैल के बाद ये अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाकर प्रशासनिक कामों की बारीकियां सीखेंगे. इस बैच की टॉपर शक्ति दुबे को मुरादाबाद जिले में तैनात किया गया है. शक्ति दुबे ने UPSC CSE 2024 में पहला स्थान हासिल किया था. वे इलाहाबाद की रहने वाली हैं. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन (B.Sc) किया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया. उनका ऑप्शनल विषय पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस था.

ये सभी अधिकारी UPSC CSE 2024 में सफल हुए हैं.इनमें शक्ति दुबे टॉपर हैं. दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, तीसरे पर डोंगरे अर्चित पराग, चौथे पर शाह मार्गी चिराग और पांचवें स्थान पर भी एक महिला उम्मीदवार रहीं. टॉप-5 में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.ये नए IAS अधिकारी अब फील्ड में उतरकर जिला प्रशासन को मजबूत बनाएंगे. असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में वे आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे.सरकारी योजनाओं को लागू करेंगे और जिले के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे.UPSC टॉपर शक्ति दुबे को मुरादाबाद और बाकी 20 नए IAS अधिकारियों को उनके-अपने जिलों में तैनाती मिलने से यूपी प्रशासन को नई ऊर्जा मिलेगी। ये सभी अधिकारी मसूरी की ट्रेनिंग पूरी करके अब रियल फील्ड में उतर रहे हैं.
