लोकसभा चुनाव 2024 : सर्वे गलत साबित होता देख लाइव टीवी पर रो पड़े प्रदीप गुप्ता..

राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट में देश की राजनीति का एक अलग ही मूड निकलकर सामने आया है। दो दिन पहले जो तस्वीर एग्जिट पोल में नजर आई थी वास्तविकता में परिणाम उससे बहुत ही अलग आए हैं। कई न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन वाले एनडीए को 350 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया गया था। यहां तक कि कुछ एग्जिट पोल में तो 400 का आंकड़ा भी छूता हुआ दिखाया गया था, लेकिन चुनावी रिजल्ट ने सभी एग्जिट पोल के दावों को ध्वस्त कर दिया। इस बीच एक्सिस माई इंडिया कंपनी के प्रमुख प्रदीप गुप्ता को भी अपने एग्जिट पोल पर काफी अफसोस है। इंडिया टुडे ग्रुप के लिए सर्वे करने वाली इस कंपनी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया था। यहां तक कि 400 सीटें मिलने की भी बात कही थी, लेकिन असल परिणाम में एनडीए 300 का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहा है। ऐसे में प्रदीप गुप्ता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वह ऑन स्क्रीन भावुक नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे की लाइव कवरेज के दौरान प्रदीप गुप्ता एग्जिट पोल पर चर्चा का हिस्सा थे। इसी दौरान उनसे एग्जिट पोल पर बातचीत की गई और फिर वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस दौरान एंकर्स ने उन्हें ऑन एयर ही सांतव्ना दी और आंसू पोंछने के लिए टीश्यू पेपर दिए। एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को लोकसभा चुनाव में 361-401 सीटें जीतने का दावा किया गया था। साथ ही इंडिया अलाइंस को 131-166 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। वहीं अन्य दलों को 8-20 सीटें दी गई थीं