21 मूर्तियां स्थापित, अनुष्ठान-मंत्रोच्चार… अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, CM योगी ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

रामनगरी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है. दूसरी प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों के जप के साथ पूरी हुई. प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने अयोध्या पहुंच रामलला के दर्शन किए. पिछले साल 22 जनवरी को राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा बेहद भव्य ढंग से की गई. आयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. संयोग से, आज ही के दिन मुख्यमंत्री का‌ 53वां जन्मदिन भी है और उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया. राम मंदिर का पूरा परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज रहा है. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में रामभक्त पूरे मग्न दिख रहे हैं. चारों तरफ रामभक्तों ने पूरा माहौल राममय कर दिया है राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है. राम दरबार के मनमोहक नजारे ने हर रामभक्त का मन मोह लिया.उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की.