भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आज शनिवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबोया। वे सुबह यमुना घाट पहुंचे। इसके बाद बोट में सवार होकर नदी में गए और केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े नजर आ रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना सफाई का वादा पूरा नहीं किया। हमारी सरकार बनते ही साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।
#WATCH नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा यमुना घाट पहुंचकर यमुना नदी की सफाई के मुद्दे पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। इस दौरान वे अरविंद केजरीवाल का एक कटआउट लिए नजर आए। pic.twitter.com/bbevjj4I4W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025