राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुईं….

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अफ्रीका के तीन देशों की अपनी सप्ताह भर की यात्रा के पहले चरण के लिए दिल्ली से अल्जीरिया के लिए रवाना हुईं। विदेश मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 13 से 19 अक्टूबर तक तीन अफ्रीकी देशों; अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रहेंगे।
राष्ट्रपति भवन के हैंडल से एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी।”

उल्लेखनीय है कि यह भारत के राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों: अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी राष्ट्रपति के प्रस्थान के बारे में जानकारी दी।
एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “भारत-अफ्रीका के विशेष संबंधों को और गहरा करते हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं।”