अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद विराजमान रामलला की आज पहली रामनवमी है। इसे देखते हुए इस बार की रामनवमी को विशेष तौर पर मनाया जा रहा है। आज देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।आज नए विराजमान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। रामलला का सूर्याभिषेक और विशेष श्रृंगार किया जाएगा है। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा। सूर्यतिलक के दौरान भक्तों को राम मंदिर के भीतर जाने की मंजूरी दी जाएगी। रामनवमी के मौके पर अयोध्या में राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर के कपाट सुबह 3.30 बजे से खोल दिए गए हैं। जयश्रीराम के जयकारो से अयोध्या गूंज उठा है। बड़े पैमाने पर रामभक्त सरयू नदी में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। वैज्ञानिकों ने रामलला पर सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है, ठीक दोपहर 12 बजे पांच मिनट के रामलला पर सूर्य की किरणें पहुंचेगी।लेंस और शीशे से टकराकर किरणें रामलला के माथे पर पहुंचेंगी। रामलला के लिए विशेष तौर पर 56 तरह का भोज तैयार किया गया है।
प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी के मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं #DroupadiMurmu #RamNavami #indiasuperfast pic.twitter.com/z4KE1pu0Q1
— INDIA SUPERFAST (@IndiaSuper94108) April 17, 2024