राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम पहुंचीं.. नयना देवी मंदिर में आरती की, बाबा नीम करोली के किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों उत्तराखंड की यात्रा पर हैं अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज राष्ट्रपति ने नैनीताल में मां नैना देवी मंदिर के दर्शन किए.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-शांति की कामना की. मां नैना देवी के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति कैंची धाम पहुंचीं. वहां उन्होंने बाबा नीम करोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. अपने दो दिवसीय नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की. उन्होंने माता से राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे.
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित रखा गया. राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन से नगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला.
कैंची धाम से राष्ट्रपति वापस नैनीताल लौटेंगी. नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी. इस दौरान वो मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगी.
