राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम पद्म सम्मान दिए गए। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत कुछ लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत कुछ हस्तियों को पद्मश्री दिया गया।
इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। आज के समारोह में इनमें से कुछ हस्तियों को सम्मान नहीं मिल सका, इन्हें अगले हफ्ते सम्मानित किया जाएगा। पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनाम थे। इनमें असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है।
इसके अलावा लिस्ट में चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम भी हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं हैं। इनमें 8 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पद्म भूषण मिलने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ‘मैं बहुत खुश हूं। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।’
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में "टॉयलेट मैन" से प्रसिद्ध, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिंदेश्वर पाठक जी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!
ये सम्मान बिहार की जनता का सम्मान… pic.twitter.com/bXTNlzVsNJ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) April 22, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने आज पूर्व उपराष्ट्रपति @MVenkaiahNaidu जी को पद्म विभूषण एवं पूर्व राज्यपाल राम नाईक जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया। आप दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नायडू जी एवं नाईक जी ने दशकों तक कई अहम पदों पर रहते हुए राष्ट्र की प्रगति एवं जनकल्याण… pic.twitter.com/4xSUEX3MEW
— Vinod Tawde (Modi Ka Parivar) (@TawdeVinod) April 22, 2024