गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति का संबोधन, शाम 7 बजे दूरदर्शन पर लाइव होगा

राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को संबोधित करेंगी. यह संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के चैनलों पर हिंदी में प्रसारित होगा. इसके बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेंगे. आकाशवाणी भी 9:30 बजे से इसे अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रसारित करेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं और वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं. इसके साथ ही, वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हैं. मुर्मू ने 2022 में देश में सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया था. अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई है. साथ ही, परेड के आयोजन से लेकर यातायात व्यवस्था तक की पूरी तैयारी की गई है

हर वर्ष 26 जनवरी को देश का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इस बार भी गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 70 से अधिक अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है