प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में भारतवंशियों से कहा- हमारे लिए रूस मतलब भारत के सुख-दुख का साथी

अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को दौरे के दूसरे दिन मॉस्को में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- चुनौती को चुनौती देना मेरे DNA में है। आज दुनिया भारत का विकास आश्चर्यचकित है। हमारे पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सिस्टम है। पीएम ने कहा- भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है, हमारा सुख-दुख का साथी। पीएम ने कहा- मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं। तीसरी बार PM बनने के बाद मेरा पहला संवाद मॉस्को में हो रहा है। मुझे आज शपथ लिए पूरा एक महीना हो गया है। मैंने प्रण लिया था, मैं तीसरी टर्म मे तीन गुणा रफ्तार से काम करूंगा। ग्लोबल प्रोसपेरिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत-रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। भारत-रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है। हमारा सुख-दुख का साथी। मोदी ने कहा- 140 करोड़ देशवासी सपने देखते हैं, उसके लिए जी जान से जुटे रहते हैं। भारत में बदलाव सिर्फ इंफ्रास्ट्रकचर का नहीं है। ये बदलाव भारतीयों के आत्मविश्वास में भी दिख रहा है। सफतला की पहली सीढ़ी आत्मविश्वास होता है। हम निराशा की गर्त में डूब चुके थे। आज देश आत्मविश्वास के भरा हुआ है।