CG : सक्ती कॉलेज में प्राचार्य-प्रोफेसरों के बीच मारपीट, आपसी विवाद में चले लात-घुसे

छत्तीसगढ़ : सक्ती जिले के चंद्रपुर शासकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्रिंसिपल और प्रोफेसरों के बीच मारपीट हुई है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आया है। जहां कॉलेज परिसर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई फिर मारपीट हो गई। इस मामले की प्रभारी प्राचार्य ने थाने में लिखित शिकायत भी की थी। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने से कॉलेज के छात्र छात्राएं प्रभारी प्राचार्य के पक्ष में कॉलेज के सामने ही धरने में बैठ कर आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी प्रोफेसर पर तत्काल एफआईआर कर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर चन्द्रपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को आश्वस्त किया कि शिकायत की जांच की जा रही है तथा जांच उपरांत कार्रवाई की जावेगी। बताया जा रहा है कि कॉलेज में हुए इस हंगामे से छात्रों के अलावा चन्द्रपुर के रहवासियों में भी काफी आक्रोश है। शुक्रवार को कॉलेज के सामने छात्रों द्वारा धरना दिये जाने के दौरान प्रोफेसर ऋषि कुमार चन्द्रा भी वहां मौजूद था, जिसे कॉलेज के बाहर खड़ी भीड़ ने पकड़ कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी थी, परंतु मौके पर मौजुद पुलिस ने बीच बचाव कर किसी तरह उसे भीड़ से निकाला और थाने ले आई।

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य चरणदास बर्मन ने बताया कि प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद कर्ष को एक कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। इस नोटिस के संबंध में लक्ष्मी प्रसाद से गुरूवार को अपने चेम्बर में बात कर रहा था, इसी दौरान प्रोफेसर ऋषिकुमार चन्द्रा वहां आकर वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने से मना करने पर चन्द्रा ने यह मेरा मामला है, कहते हुए जातिगत गाली-गलौज की तथा हमला करने का प्रयास किया। उंगली को भी दंात से काटा। इस मामले की थाने में लिखित शिकायत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *