प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से भारत में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने चिलकुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में दर्शन किया है। नए सफर की शुरुआत के लिए प्रियंका ने भगवान का आशीर्वाद लिया है। तस्वीरें शेयर कर प्रियंका ने लिखा है- श्री बालाजी के आशीर्वाद से नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूं। हमें हमारे दिलों में शांति मिले और हमारे आसपास समृद्धि हो। भगवान की कृपा अनंत है। ओम नमः शिवाय।
प्रियंका चोपड़ा बीते लंबे समय से इंडियन सिनेमा में कमबैक के इंतजार में थीं। इसी बीच दिसंबर 2024 में एक्ट्रेस ने एस एस राजामौली की अपकमिंग तेलुगु फिल्म साइन कर ली है। ये फिल्म अफ्रीकी जंगल एडवेंचर पर आधारित होने वाली है, हालांकि अब तक इसका टाइटल तय नहीं किया गया है। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू, एक रिसर्चर की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली और आरआरआर की कामयाबी के बाद एस एस राजामौली महाकाव्य पर फिल्म बना रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 से शुरू करेंगी, वहीं महेश बाबू के साथ फिल्म 2026 में फिल्माई जाएगी। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा अमेरिका और अफ्रीकी जंगलों में भी होने वाली है। इस फिल्म को 2027 में रिलीज करने की तैयारी है।