एसएस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक जारी, बंदूक लिए नजर आईं एक्ट्रेस
एक्टर महेश बाबू और डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर बुधवार शाम जारी किया गया। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक दिखाया गया। फिल्म का टाइटल ग्लोबट्रॉटर या SSMB 29 बताया जा रहा है। SSMB 29 का मतलब सुपरस्टार महेश बाबू की 29वीं फिल्म से है। पोस्टर खुद डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। राजामौली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वह महिला जिसने भारतीय सिनेमा को दुनिया में नई पहचान दी। वेलकम बैक, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। दुनिया आपकी ‘मंदाकिनी’ के कई रूप देखने का इंतजार कर रही है।” प्रियंका ने भी पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “वह दिखती जितनी हैं, उससे कहीं ज्यादा है। मिलिए मंदाकिनी से।”
इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़ा इवेंट होना है। इस इवेंट में फिल्म का टाइटल भी घोषित किया जा सकता है। इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम जियो हॉटस्टार पर होगा।
