अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या पहुची. वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए. ये 2024 में पहली बार है जब प्रियंका भारत आई हैं. कुछ दिन पहले ही उनके पति निक जोनस भी मुंबई पहुंचे थे. अब ग्लोबल स्टार अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन को पहुंची हैं.
मुंबई आने के बाद से अभी तक प्रियंका चोपड़ा को कई इवेंट्स में देखा जा चुका है. सबसे पहले उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारी के स्टोर का उद्घाटन किया था. मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में ये स्टोर खुला है. ये भारत का पहला बुल्गारी स्टोर है
#BreakingNow: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहुंची अयोध्या.. प्रियंका चोपड़ा ने किए रामलला के दर्शन.. बेटी मालती और पति निक जोनस भी रहे मौजूद@himanshdxt #UPNews #Ayodhya #AyodhyaRamMandir #PriyankaChopra #NickJonas pic.twitter.com/4WTJ07400l
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 20, 2024